श्योपुर: मानपुर में नशा निवारण दिवस मनाया गया, ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई
श्योपुर। जिले के ग्राम मानपुर में गुरूवार को दोपहर 2 बजे जन शिक्षण संस्थान द्वारा नशा निवारण दिवस का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामवासियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस दौरान जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि नशा निवारण दिवस हर साल 26 जून को मनाया जाता है।