श्योपुर: चिमलका तालाब का कार्य पूर्ण, समुदाय को समर्पित, समारोहपूर्वक हुआ समापन
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शुरू किये गये चिमलका तालाब के कार्य पूर्णता के अवसर पर गुरूवार को शाम 5 बजे समारोहपूर्वक कार्य का समापन करते हुए तालाब को समुदाय के उपयोग हेतु समर्पित किया गया।