गावां: गावां थाना में थाना दिवस का किया गया आयोजन
Gawan, Giridih | Jun 19, 2026 गावां थाना में गुरुवार की सुबह दस बजे थाना दिवस का आयोजन किया गया, थाना दिवस में मुख्य रूप से थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार और सीआई संजीव कुमार उपस्थित थे। इस संबंध थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार ने बताया कि थाना दिवस पर भूमि विवाद से संबंधित कुल 15 मामले आए थे। जिसमें 6 मामलों का निष्पादन किया गया।