कुटुंबा: कुटुंबा में रास्ते के विवाद में टोटो चालक की पिटाई, गंभीर हालत में किया गया रेफर
रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला अंबा थाना क्षेत्र के दसौती गांव का है। घायल की पहचान गांव निवासी सुरेश राम के पुत्र सुनील राम के रूप में हुई है। घायल सुनील राम ने बताया कि वह टोटो पर सवारियों को लेकर गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में एक तरफ पत्थर रखा हुआ था, जबकि दूसरी तरफ