निज़ामाबाद: तीन दिन से अन्न-जल त्यागकर आमरण अनशन पर बैठे अरुण कुमार मिश्र की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने भर्ती किया
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शेरपुर तिराहा पर दस सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, डी.ए.वी. कॉलेज, आजमगढ़ अरुण कुमार मिश्र उर्फ लालू ने धरने को आमरण अनशन में बदलते हुए पिछले तीन दिनों से अन्न और जल का पूर्ण रूप से त्याग कर रखा है।