नौरोजाबाद: गहिराटोला ठाढ़ीपाठ निवासी फरार स्थाई वारंटी को नौरोजाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश में जिले में स्थाई वारंटियों की तलाश जारी है। इसी क्रम में नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम गहिराटोला ठाढ़ीपाठ से वर्षो से फरार स्थाई वारंटी राम सिंह पिता रामेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त गिरफ्तारी में ASI संदीप शुक्ला,प्रधान आरक्षक आशीष गवले ,225अंजनी तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।