नौरोजाबाद: आमडोंगरी में विंध्या निवासी पुष्पेंद्र मिश्रा की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार दूसरे की चल रही है तलाश
नौरोजाबाद थानांतर्गत आमडोंगरी में विंध्या निवासी पुष्पेंद्र मिश्रा उर्फ सल्लू की हत्या के मामले में पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है।आरोपी ओमप्रकाश सिंह और रामपाल सिंह सहित मृतक ने विंध्या में शराब पीने के बाद आमडोंगरी चले गए थे जहां दोनो आरोपियों का मृतक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।दोनो ने मिलकर मृतक को मौत के घाट उतार दिया था।