नौरोजाबाद: अमलाई घूंसू निवासी 23 वर्षीय महिला की प्रसव पीड़ा की वजह से हुई मौत, नौरोजाबाद थाने में मामला दर्ज
शीतल बाई बैगा पति संतोष बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम अमलाई घुंसू की प्रसव पीड़ा की वजह से उमरिया जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिस पर थाना नौरोजाबाद में अपराध क्रमांक 18/24 धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना नौरोजाबाद निरीक्षक अरुणा द्विवेदी द्वारा की जा रही है।