डुमरिया: छकरबंधा में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, विकास को मिली नई गति।
Dumaria, Gaya | Jun 23, 2026 डुमरिया प्रखण्ड के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे छकरबंधा पंचायत में सोमवार को नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया। समारोह में पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मुखिया डॉ. इम्तेयाज अहमद ने कहा कि भवन से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास योजना समेत