भैरव अष्टमी पर बाबा काल भैरव को 1100 किलो देसी केक का लगेगा भोग, की गई प्रेस वार्ता
Sadar, Varanasi | Nov 21, 2024 1100 किलो का देशीकेक (शुद्ध देशी घी की मिठाइयों, फलों व पंचमेवे से निर्मित ) काटकर मनाया जायेगा काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का जन्मोत्सव। यह केक भारत के इतिहास में सबसे विशाल केक है, जो मन्दिर में चढ़ाया जायेगा। काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का वार्षिक जन्मोत्सव (भैरव अष्टमी) दिनांक 23 नवम्बर को होगा ।