वाराणसी के अस्पताल में ऑन ड्यूटी डांस, जांच करने पहुंची कमेटी
Sadar, Varanasi | Nov 21, 2024 वाराणसी के जिला राजकीय चिकित्सालय में डांस का वीडियो वायरल हुआ। इसके स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर गठित जांच टीम ने अस्पताल में आरोपी नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ की। पूछताछ में पहले तो नर्सिंग स्टाफ ने वीडियो को एडिटेड बताया। बाद में अपनी गलती कबूल ली। उसके लिए जांच टीम से क्षमा भी मांगी।