रामनगर पुलिस ने पशु तस्करी में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Nov 21, 2024 प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गोवध निवारण अधिनियम थाना रामनगर से संबंधित वांछित अभियुक्त सुजीत कुमार विन्द पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम कठौरी पोस्ट लौदा थाना अलीनगर उम्र-19 वर्ष को गुरुवार को लंका मैदान जाने वाले रोड़ के किनारे गुमटी के पीछे से गिरफ्तार किया गया।