महापौर ने सिगरा में की सभी विभागों की समीक्षा बैठक, 12 घंटे में सीवर सफाई और स्ट्रीट लाइट की होगी मरम्मत
Sadar, Varanasi | Nov 21, 2024 वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी ने गुरुवार को नगर निगम के सभी अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें सभी विभागों के द्वारा किये गये प्रगति कार्यो की जानकारी एवं निर्देश दिये गये। इस दौरान महापौर ने कूड़ा उठान के लिए मॉनिटरिंग के लिए क्यूआर कोड की समीक्षा की।