वाराणसी में नगर निगम ने अवैध कब्जा कर रहे लोगों से भूमि को मुक्त कराया, चलाया बुलडोजर
Sadar, Varanasi | Nov 21, 2024 नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर फुलवरिया में नगर निगम की भूमि पर किये जा रहे कब्जे को गुरुवार को मुक्त कराया गया। विगत अगस्त माह में नगर निगम द्वारा ग्राम फुलवरिया में चिन्हित किये गये 13 बीघे भूमि पर कब्जा लिया गया था, जानकारी प्राप्त हुई कि कतिपया व्यक्तियों के द्वारा उक्त भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है।