बिक्रमगंज: बिक्रमगंज प्रखंड की आदर्श ग्राम पंचायत नोनहर में पंचायत स्तर पर हुआ वितरण कार्यक्रम
बिक्रमगंज प्रखंड की आदर्श ग्राम पंचायत नोनहर स्थित डब्ल्यूपीयू में पंचायत स्तर पर किसानों के बीच जैविक खाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जैविक खाद के उपयोग के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ जैविक कचरे के बेहतर प्रबंधन और स्वच्छता को बढ़ावा देना रहा। इस मौके पर बिक्रमगंज बीडीओ के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे।