बंजरिया: फुलवार गम्हरिया में पंचायती बैठक के दौरान रविवार को हुई मारपीट में कई लोग घायल, पुलिस से की गई शिकायत
बंजरिया के फुलवार गम्हरिया में रविवार विवाद के निपटारे के लिए हुई बैठक में मारपीट,कई घायल पुलिस से की शिकायत। पीड़ित संदीप साह ने बताया कि पंच आने वाले थे,तभी अरविंद कुमार व अन्य उसे मारने लगे। जिसे देख उसके चाचा, चाची,भाभी व भाई बचाने आए। उनके साथ भी मारपीट हुई जिसमें सभी घायल हो गए। आरोपी के बारे में पीड़ित संदीप ने स्वयं कई तरह के अपराधिक आरोप लगाए है।