बरहट: कांग्रेस ने जमुई में निकाला विशाल विरोध मार्च, भाजपा पर विभाजनकारी मानसिकता का लगाया आरोप
Barhat, Jamui | Aug 14, 2026 बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम की अध्यक्षता में 4:30 बजे विशाल विरोध मार्च निकाला गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च जिला कांग्रेस भवन से शुरू होकर कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा।