रीवा में टीआई अंकिता मिश्रा ने अक्षय कुमार-माधुरी दीक्षित के रोमांटिक गाने पर बनाई रील, यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया
रीवा में थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। थाने के अंदर बने वीडियो में थाना प्रभारी अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित फिल्म स्टारर आरजू मूवी के रोमांटिक गाने पर एक्शन करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे गलत बता रहे हैं। थाने में इस तरह के वीडियो न बनाने की सलाह दे रहे हैं।