GSSS जकातखाना में तृतीय सोपान शिविर-2026 के चौथे दिन उप निदेशक ने किया प्रतिभागियों से संवाद
जकातखाना, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, 29 सितम्बर 2026:
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जकातखाना में आयोजित तृतीय सोपान शिविर-2026 के चौथे दिन विभिन्न प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पाँच दिवसीय यह शिविर 26 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में जिला बिलासपुर के विभिन्न विद्यालयों से कुल 282 स्काउट्स एवं गाइड्स उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
शिविर के चौथे दिन श्रीमती नरेश कुमारी चंदेल, उप निदेशक, उच्च शिक्षा, हिमाचल प्रदेश ने शिविर में विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने शिविर की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा स्काउट्स एवं गाइड्स से संवाद कर उनके प्रशिक्षण एवं अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर श्रीमती नरेश कुमारी चंदेल ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए स्काउटिंग एवं गाइडिंग के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय-पालन, सेवा-भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता तथा टीम भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों से संबंधित प्रश्न भी पूछे और उनके उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
शिविर के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स को प्राथमिक चिकित्सा, गांठ एवं बंधन, दिशा ज्ञान एवं मानचित्र, अनुमान, संकेत एवं संचार, कैम्पिंग, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, सेवा कार्य तथा नेतृत्व विकास जैसी विभिन्न गतिविधियों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रतिभागी इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
शिविर के सफल संचालन में DTC Guide श्रीमती कांता देवी, DTC Scouts श्री हिमेश वर्मा, DOC Guide श्रीमती सुमन लता तथा DOC Scouts श्री सुरजीत कुमार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्रीमती सुमन शर्मा, जिला ग्रोथ कोऑर्डिनेटर, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, बिलासपुर द्वारा शिविर की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के समन्वय में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
श्रीमती नरेश कुमारी चंदेल ने शिविर की व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को आगामी प्रशिक्षण एवं गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
शिविर का समापन 30 सितम्बर 2026 को किया जाएगा।