डोमचांच: नवलशाही के पहाड़पुर में बाइक की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, पत्नी के विलाप से माहौल गमगीन
नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पहाड़पुर के समीप सोमवार शाम 6 बजे करीब छह बजे बाइक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी शव के पास रोती-बिलखती रही।