उज्जैन: स्वतंत्रता दिवस समारोह में महापुरुषों की तस्वीरें गिराकर अभद्रता करने वाले आरोपी पर FIR दर्ज 🚨
उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित ऊंडासा ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता दिवस के झंडावंदन कार्यक्रम के दौरान भारी हंगामा हो गया। गांव के ही एक युवक ने मंच पर पहुंचकर महापुरुषों के योगदान पर बहस शुरू कर दी और विवाद करते हुए महात्मा गांधी व महाराणा प्रताप की तस्वीरों को नीचे गिरा दिया। आरोपी ने सरपंच और ग्रामीणों के साथ बदतमीजी भी की। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर साक्ष्य के तौर पर वीडियो सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#UjjainNews #CrimeNews #ChimanGanjPolice #FIR #siti24ujjain