राजगढ़ी: नव नियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान का बड़कोट सहित विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया स्वागत
नव नियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान दोपहर 1 बजे बड़कोट पहुंचे। वहां पर भाजपा कार्यकाताओं और समर्थकों ने उनका ढ़ोल नगाड़ो के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान नौगांव, पुरोला व मोरी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने जनता का आभार जताया।