राजगढ़ी: स्यानाचट्टी के पास अवरुद्ध यमुनोत्री हाईवे को सुचारु करने का काम जारी
स्थान स्यानाचट्टी के पास आज सोमवार सुबह से अवरुद्ध यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू करने हेतु कार्य गतिमान है। एनएच की मशीनरी हाइवे को सुचारू करने हेतु लगातार कार्य कर रही है। उक्त स्थान पर हाईवे का करीब 20-25 मीटर हिस्सा भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हो रखा है, मार्ग को सुचारू होने में समय लग सकता है।