दरभंगा: दरभंगा के प्रेक्षागृह में वित्त विभाग, पटना ने जिले के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया
प्रेक्षागृह, दरभंगा में वित्त विभाग, पटना के तत्वावधान में दरभंगा जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (DDO) के लिए Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के उपयोग एवं सरकारी सामग्रियों की खरीद प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह जानकारी बुधवार की शाम 5.30 बजे दी गई।