पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के फैन मीटअप के दौरान जमकर बवाल हुआ। मिलर स्कूल ग्राउंड में अपने पसंदीदा यूट्यूबर को देखने के लिए करीब 5 हजार युवाओं की भीड़ जुटी थी। लेकिन आर्यन के मंच पर नहीं पहुंचने और वापस लौटने से नाराज भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला पथराव और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। इस घटना में 15 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है, जबकि एक दारोगा को भी गंभीर चोट आई। यूट्यूबर सुमित कुमार की पिटाई की भी खबर सामने आई है। पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
#AryanKelvin #PatnaNews #BiharNews #PatnaBreakingNews #aryankelvinfanmeetup
Patna Rural, Patna | Nov 29, 2026