भादरा: अभिषेक हत्याकांड: ग्रामीणों ने नार्को टेस्ट से पहले परिवार के सदस्यों की जांच की मांग की
भादरा। नेठराना के 11 वर्षीय अभिषेक शर्मा हत्याकांड में ग्रामीणों ने गोगामेड़ी थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि युवाओं का नार्को टेस्ट कराने से पहले मृतक के पूरे परिवार के सदस्यों के पॉलीग्राफी व नार्को टेस्ट कराए जाएं। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर शीघ्र खुलासे की मांग की।