कैरो: लोहरदगा: समाजसेवी रामाधार पाठक ने कहा, किसानों को मिले मेहनत का सही मूल्य, सरकार समाधान करे
झारखंड में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने और औने-पौने दामों में सब्जियां बेचने की मजबूरी को लेकर लोहरदगा के युवा समाजसेवी रामाधार पाठक ने रविवार अपराह्न लगभग 3 बजे राज्य सरकार एवं कृषि विभाग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज किसान दिन-रात मेहनत कर खेतों में फसल तैयार कर रहा है, लेकिन बाजार में उसे लागत तक नहीं मिल रही।