खेलो इंडिया डायलॉग के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी का वर्चुअल संवाद
----
सतना 27 अगस्त 2026/सांसद श्री Ganesh Singh के मुख्यातिथ्य में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय #सतना में माई भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में खेलो इंडिया डायलॉग के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. गुप्ता ने की तथा कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गरिमा सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया के वर्चुअल संबोधन से हुआ। इसके पश्चात देशभर के युवाओं ने प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद किया। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने युवाओं को खेलों से जुड़ने, नशामुक्त जीवन अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेलों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने और भारत को ओलंपिक एवं कॉमनवेल्थ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक सशक्त प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री गणेश सिंह जी रहे। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए सतना जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने तथा खेल सुविधाओं के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रयासों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मोहित कुशवाहा ने संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए फिट इंडिया के अंतर्गत आयोजित की जा रही गतिविधियों एवं खेलों को जन-जन तक पहुंचाने से संबंधित सुझाव सांसद श्री गणेश सिंह जी के समक्ष प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन पंकज सिंह ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ मनोज सिंह रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. नवीन कुमार, डॉ. एन. के. भगत, डॉ. पुष्पराज सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. हरेश्वर राय, डॉ भास्कर चौरसिया सहित अन्य प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स एवं महाविद्यालय के खेल विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम युवाओं को खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन, नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि स्वस्थ एवं जागरूक युवा ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav