चंबल में बदली तस्वीर, भिंड में 450 करोड़ का बड़ा निवेश, मालनपुर में शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी सोप फैक्ट्री
मध्यप्रदेश में निवेश को जमीन पर उतारने की CM डॉ. मोहन यादव की रणनीति का बड़ा उदाहरण भिंड के मालनपुर में देखने को मिला है। यहां गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की नई एकीकृत विनिर्माण इकाई शुरू हुई है। करीब 450 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार इस यूनिट से 600 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। यह एशिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड सोप मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बताई जा रही है, जहां हर मिनट करीब 4 हजार साबुन बनेंगे। CM ने कहा कि कभी बीहड़ों के लिए पहचाना जाने वाला चंबल अब उद्योग, निवेश और रोजगार की नई पहचान बन रहा है।
#MadhyaPradesh #Bhind #Godrej #Investment #Chambal