रामगढ़: रामगढ़ में ब्राउन शुगर तस्करी: पुलिस ने 3 सप्लायर और 6 खरीदार किए गिरफ्तार
रामगढ़ पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए तीन सप्लायर और छह खरीदारों को गिरफ्तार किया। पुलिस के विशेष छापेमारी में 5.88 ग्राम ब्राउन शुगर, दो स्कूटी और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। मामला रजरप्पा थाना में दर्ज है और जांच जारी है।