रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन चुर्क में एडिशनल एसपी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन हुआ
सोनभद्र में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन चुर्क के कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रूणवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोनभद्र के साथ-साथ सीमावर्ती मीरजापुर और चन्दौली के अधिकारी शामिल हुए,गोष्ठी में नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।