मांट: मथुरा कांग्रेस ने आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर किया प्रदर्शन
Mat, Mathura | Sep 29, 2026 विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम हटाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपना लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मूल निवास पर जोरदार प्रदर्शन किया।