गिरिडीह: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना और आकस्मिक दुर्घटना सहायता योजना के तहत सहायता राशि के चेक किए गए वितरित
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना और आकस्मिक दुर्घटना सहायता योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच आर्थिक सहायता राशि के चेक शुक्रवार को 12 बजे वितरित किए गए। लोहारी, गांडेय प्रखंड मुख्यालय, अहिल्यापुर समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लाभुकों को सहायता राशि सौंपी गई।