जमुई: जिनहरा के पास पिकअप और बाइक के बीच टक्कर में महिला सहित दो घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 1, 2024 जिनहरा के पास गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक और पिकअप वाहन से गिरकर एक महिला यानि दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है।