गायघाट: बाघाखाल गांव में पुरानी रंजिश के चलते बाइक पार्ट्स विक्रेता के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक पार्ट्स विक्रेता के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर, बाघाखाल गांव निवासी विक्रेता पंकज उर्फ बबलू सिंह ने बुधवार सुबह 10 बजे थाने में आवेदन देकर शिकायत किया है।