अल्बर्ट एक्का (जारी): गुमला: बड़का डीह गांव में लगातार बारिश से मकान ढहा, पीड़ित परिवार बेघर
गोविंदपुर पंचायत के बड़काडीह गांव की रहने वाली ज्योति पन्ना ने बताया कि 8 दिन पूर्व लगभग 8 बजे रात में तेज बारिश हुई और मिट्टी धंसने से घर अचानक भरभरा कर गिर गया। घर के गिरते ही परिवार के सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। वहीं कोई जानमाल की हानि नहीं हुई लेकिन घर के भीतर रखा अलमारी बक्सा बर्तन व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।