सरदारशहर: घडसीसर गांव में मेडिकल संचालक द्वारा गलत इलाज से एक व्यक्ति की मौत, महिला की रिपोर्ट पर थाने में मामला दर्ज
सरदारशहर पुलिस थाने में शनिवार शाम 6 बजे घडसीसर निवासी एक महिला ने एक मेडिकल संचालक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए और उसे अपने पति की मौत का जिम्मेवार ठहराते हुए मामला दर्ज करवाया है। एएसआई गोरुराम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घडसीसर निवासी धापू पत्नी महेंद्रसिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाया है।