सरदारशहर: हनुमानगढ़ रोड कब्रिस्तान के पास झिंडी मंडी पर जुआ खेल रहे 2 जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, 1380 रुपए नगद बरामद
सरदारशहर पुलिस ने हनुमानगढ़ रोड कब्रिस्तान के पास में झिंडी मंडी पर जुआ खेल रहे वार्ड 38 निवासी 28 वर्षीय राजा पुत्र बछराज व वार्ड 34 निवासी 30 वर्षीय मुस्लिम पुत्र सुल्तान काजी को गिरफ्तार कर उनके पास से 1380 रुपए नगद बरामद किए हैं। हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने शनिवार शाम 6 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया।