सरदारशहर: कच्चा बस स्टैंड पर 3 लोगों ने रतनगढ़ निवासी व्यक्ति को नकली सोना देकर 7 लाख रुपए ठगे, घटना सीसीटीवी में कैद
रतनगढ़ निवासी रामलाल पुत्र पुरखाराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी है कि रतनगढ़ में मेरी एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। 25 सितंबर को मेरी दुकान पर दो व्यक्ति आए जिनमें से एक व्यक्ति ने मुझे अपना नाम पाली निवासी रवि प्रजापत बताया और कहा कि हमारे पास सोना चांदी का समान है। जो हम आपको सस्ता दे देंगे। मैंने सैंपल मांगा तो उसने एक सैंपल दो दिन में लाकर देने को कहा।