भगवानपुर: चौधराइन पोखर पर पुलिस की दबिश, 11.38 ग्राम स्मैक के साथ पाली के दो युवक धराए
तेयाय ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चौधराइन पोखर के पास से 11.38 ग्राम स्मैक, एक तराजू और तीन मोबाइल के साथ पाली निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान पाली निवासी बद्री सिंह के पुत्र रोहित कुमार और मुन्ना पासवान के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है।