कांके: बरियातू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कोयला कारोबारी पर जानलेवा हमला, कारोबारी घायल
Kanke, Ranchi | Mar 7, 2025 बरियातू थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े एक कोयला कारोबारी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में कोयला कारोबारी घायल हो गए हैं। फिलहाल घायल कोयला कारोबारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।