कांके: झारखंड विधानसभा में आजसू विधायक ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी
Kanke, Ranchi | Mar 7, 2025 झारखंड विधानसभा में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आजसू विधायक निर्मल महतो ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन से भी आग्रह करना चाहते हैं कि विपक्ष को सुना जाए। वहीं इस मौके पर आजसू विधायक निर्मल महतो ने अफसर शाही पर सरकार को घेरते हुए कहा कि झारखंड में अफसर शाही हावी है।