कांके: झारखंड विधानसभा में मंत्री इरफान अंसारी ने सीता सोरेन पर हमले को लेकर कहा, वह गलत हाथों में चली गई हैं
Kanke, Ranchi | Mar 7, 2025 झारखंड विधानसभा में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मंत्री इरफान अंसारी ने सीता सोरेन पर हुए हमले पर कहा कि सीता सोरेन गलत हाथों में चली गई हैं। उन्होंने कहा मैने चुनाव के समय ही कहा था कि सीता सोरेन गलत हाथों में चली गई हैं, इनके आस पास लोग सही नहीं हैं। वहीं इस दौरान झारखंड की कानून व्यवस्था पर कहा कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था ठीक है।