भरनो: उड़ीसा में करोड़ों रुपये की लूटपाट मामले में पुलिस ने जतरगड़ी निवासी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bharno, Gumla | Feb 3, 2025 अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के एक सदस्य को भरनो थाना क्षेत्र के जतरगढ़ी गांव से उड़ीसा में हुए करोडों के लूटकांड का आरोपी बासुदेव गोप को उड़ीसा पुलिस ने भरनो पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया।आरोपी के पास से पुलिस ने साढ़े सत्ताईस लाख रुपए नगद व एक बोलेरो वाहन बरामद किया।एक देशी शराब की भट्ठी में बीते 30 जनवरी को 8 अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट किया था।