भरनो: भरनो प्रखंड कार्यालय में जन वितरण दुकानदारों की बैठक हुई संपन्न
Bharno, Gumla | Feb 5, 2025 भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में एलआरडीसी राजीव कुमार ने सीओ अविनाश कुजूर और बीडीओ अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रखंड के सभी जनवितरण दुकानदारों के साथ बैठक किया।उन्होंने खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए।गोदाम मैनेजर को समय पर डीलरो को खाद्यान्न आपूर्ति करने का निर्देश दिया।साथ ही जन वितरण दुकानदारों को ससमय निर्धारित मात्रा में राशन वितरण करने को कहा।