सेवा संकल्प अभियान को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
मऊ में सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में 12 थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें स्वच्छता अभियान, श्रमदान, जनजागरूकता, प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य कार्यक्रम और सरकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए शिविर शामिल हैं। जिलाधिकारी ने अभियान में लापरवाही न बरतने और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।