गोरखपुर में 10 वर्षीय मासूम के इंसाफ के लिए ‘न्याय संकल्प’, प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजे की मांग
गोरखपुर में 10 वर्षीय मासूम को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। अधिवक्ता नवल किशोर शर्मा ने ‘न्याय संकल्प’ के तहत पीड़ित परिवार के समर्थन में आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। पोस्टरों के जरिए प्रशासन पर पीड़ित परिवार की आवाज दबाने का आरोप लगाया गया है। अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा और सर्व समाज से बेटी के हक में आवाज उठाने की अपील की गई है।