पातेपुर: पातेपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाजार से शराब के साथ बाइक सवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पातेपुर थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाजार से एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। बाइक सवार के पास से पुलिस ने एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। सोमवार की देर रात 10 बजे थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में आवश्यक पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मौके से युवक का बाइक भी जब्त कर लिया है।