आपको बता दें कि बीते कल नांगल चौधरी के पूर्व विधायक भाजपा नेता डा. अभय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर नांगल चौधरी से कांग्रेस विधायिका मंजू चौधरी को भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया था। इसका जबाव देते हुए आज शनिवार 1:00 विधायिका मंजू चौधरी ने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डा. अभय सिंह की पोस्ट का जवाब दिया।