Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
rnewsuttrakhand
Bajpur, Udham Singh Nagar
| May 27, 2026
MORE NEWS
केलाखेड़ा खनन का कारोबार जोरो पर कामरेड डेरा ओर कुईखेड़ी की वीडियो जल्द प्राथमिक स्तर पर जिम्मेदार कौन विनम्रता से अनुरोध हैं की यदि, कर दी गई खुदाई और गहराई में कोई अनियमितता आई हैं तो कृपया वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों को अवगत कराने का कष्ट करें। रिपोर्ट रक्षपाल सिंह सम्पर्क मो. 9759840481
Bajpur, Udham Singh Nagar | Jun 6, 2026
कमीशन न देने पर दुकानदार से मारपीट, रंगदारी मांगने का आरोप दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस से सुरक्षा की मांग बाजपुर। नगर क्षेत्र के एक मार्बल-पत्थर व्यवसायी ने दो युवकों पर दुकान में घुसकर मारपीट करने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाजपुर निवासी मार्बल-पत्थर व्यवसायी विजय कुमार पुत्र बाबूलाल कुमावत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने कुछ दिन पूर्व एक ग्राहक को पत्थर सप्लाई किए जाने का हवाला देते हुए कमीशन की मांग की। जब उन्होंने किसी प्रकार का कमीशन देने से इनकार किया तो दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे। दुकानदार का आरोप है कि युवकों ने स्वयं को क्षेत्र का प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए दुकान के अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की और भविष्य में उनकी जानकारी के बिना किसी ग्राहक को सामान बेचने पर कमीशन देने की बात कही। विरोध करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित के अनुसार, दुकान पर मौजूद कर्मचारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने दुकान के बाहर मिलने पर गोली मारने की धमकी दी, जिससे वह और उनका परिवार भयभीत है। व्यवसायी ने पुलिस से अपनी एवं अपने प्रतिष्ठान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Bajpur, Udham Singh Nagar | Jun 5, 2026
बाजपुर न्यूज़ मोबाइल झपटमारी का खुलासा, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार छीना गया ओप्पो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद बाजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत बाजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। महेशपुरा निवासी लेखराज ने कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर बताया था कि तीन जून की शाम वह महेशपुरा सड़क पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उसके हाथ से ओप्पो मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में पांच जून को कोतवाली बाजपुर पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बरहेनी रोड स्थित बरार धर्मकांटा के समीप पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को मोटरसाइकिल सहित रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से छीना गया ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने मोबाइल झपटमारी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हिमांशु आर्या (22) पुत्र शंकर राम निवासी बाकेनगर मझराप्रभु तथा शुभम सागर (21) पुत्र राधेश्याम निवासी टूटी फैक्ट्री नमूना, थाना बाजपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया ओप्पो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या यूके-18एस-1429 बरामद की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र मेहता, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह परिहार तथा कांस्टेबल नरेंद्र सिंह शामिल रहे।
Bajpur, Udham Singh Nagar | Jun 5, 2026
वन-वे डायवर्जन बना हादसे की वजह, हाईवे पर पलटा ओवरलोड वाहन
Bajpur, Udham Singh Nagar | Jun 5, 2026
आर्मी भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अवैध खनन के खिलाफ फूटा जनाक्रोश
Bajpur, Udham Singh Nagar | Jun 5, 2026
- Bajpur News